देवघर। आसन्न गर्मी को देखते हुए शहरी जलापूर्ति की समीक्षा बैठक नगर आयुक्त सह प्रशासक देवघर नगर निगम देवघर द्वारा आहूत की गई l सर्वप्रथम नगर आयुक्त ने वाटर एक्शन प्लान के क्रियान्वयन हेतु सभी को संबोधित किया l नगर आयुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड हेतु प्लंबर, चापाकल मिस्त्री को संबद्ध किया गया है l जिससे देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत निवासरत निवासियों को नियमित रूप से जलापूर्ति उपलब्ध कराया जाए l किसी भी वार्ड में पेयजल की व्यवस्था ना होने पर टैंकर द्वारा जलापूर्ति की जाएगी l चापाकल की मरम्मती 24 घंटे के अंदर की जाएगी ,विकट परिस्थिति होने पर 48 घंटे के अंदर की जाए l
उक्त बैठक में अनिमेष रंजन, प्रशिक्षु आईएएस, राजकमल प्रशिक्षु सहायक नगर आयुक्त, प्रेमचंद्र कुजुर सहायक अभियंता , हिमांशु शेखर,नगर मिशन प्रबंधक , सतीश कुमार दास ,नगर प्रबंधक , सुधांशु शेखर,नगर प्रबंधक , सूरज कुमार शर्मा अरविंद वर्मा, मुकुल कुमार , प्रफुल्ल चंद्र राय , सुमन कुमार वर्मा ,कनीय अभियंता शामिल थे l