प्रखण्ड सभागार में पंचायत समिति की हुई समीक्षा बैठक

IMG-20230216-WA0096
गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह सदर प्रखण्ड सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में किया गया। वही बैठक में सभी विभागों की बारी बारी से समीक्षा की गई। बताया गया की गुरुवार की पंचायत समिति की बैठक में लिए गए निणर्य के आलोक में अंचल अधिकारी के द्वारा निकाले पत्र 29 दिसम्बर को निर्गत कर सभी पंचायत सचिवालय में ग्रामीण की सुविधा हेतु राजस्व उपनिरीक्षक को गुरुवार को बैठक में मौजूद रहना था। इसी को लेकर सदस्य शुभांकर गुप्ता ने राजस्व उपनिरीक्षक अनुपस्थिति नही होने पर पंचायती राज्य नियमावली का उल्लंघन बताया एवं एक पत्र अंचल अधिकारी ,प्रमुख , उपप्रमुख , के नाम दिया । उप प्रमुख कुमार सौरभ ने कहा की मनरेगा की मेटीरियल भुगतान को लेकर बात रखी । जिसमे प्रमुख ने एक पत्र लिखकर पांच दिनों के अंदर हुए भुगतान की मापी पुस्तिका , अभिलेख का रिपोर्ट मांगी है। वही पेयजल , शिक्षा , स्वस्थ्य , पर भी विशेष चर्चा किया गया एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया । इधर कुमार सौरभ ने अपनी बातों रखते हुए कहा की आपूर्ति में दिसम्बर माह के राशन अनियमता की बात रखा और जांच का निर्देश दिया एवं एक कमिटी प्रखंड स्तरीय बनाने का निर्देश दिया। वही बैठक में प्रखंड से छह मुखिया का चयन एक वर्ष के लिए पंचायत समिति सदस्य के रूप में लॉटरी के माध्यम से किया गया। वही बैठक का संचालन बीडीओं दिलीप कुमार ने किया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/od14

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *