गोड्डा। डीआरडीए स्थित सभागार में उपविकास आयुक्त गोड्डा संजय सिन्हा की अध्यक्षता में डीआरडीए के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में महोदय के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, अंबेडकर आवास योजना के संबंध में विचार विमर्श करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए ,साथ ही साथ बचे हुए योग्य लाभुकों को स्वीकृति देने हेतु निदेशित किया गया। महोदय ने जल्द से जल्द लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया एवं वैसे लाभुक जिन्हें आवास निर्माण हेतु राशि आवंटित हो गई है पर लाभुक की मृत्यु हो गई है और एवं उनके आश्रित भी नहीं है वैसे लोगों को ग्राम सभा से चिन्हित कर सूची बनाकर जिला में रिपोर्ट भेजने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही साथ सभी लाभुकों का लंबित भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना अंतर्गत निर्मित/निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन, आधार सीडिंग, वीर शाहिद पोटो हो विकास योजना और डोभा निर्माण को प्राथमिकता के पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
समीक्षा के क्रम में महोदय ने मनरेगा के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं यथा बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना, नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना की योजनावार समीक्षा की। बैठक के दौरान डोभा, तालाब, कुंआ, आदि को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए शत-प्रतिशत पुरानी योजनाओ को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजनाओ इत्यादि कार्य आगामी एक सप्ताह के विशेष अभियान चलाकर अंदर पूरा करने का निर्देश सभी बीपीओ को दिया गया हैं। महोदय द्वारा निदेशित किया गया कि संवेदनशील होकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रयास किए जाने चाहिए। प्रखंड समन्वयक निरन्तर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए योजनाओं की जांच करें। उन्होंने कहा कि हर स्तर से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयास होने चाहिए। उपरोक्त बैठक में विभिन्न प्रखंड के विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक , ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dpgx