
दुमका। दुमका सिउड़ी मुख्य पथ के रानिश्वर बाजार के समीप शुक्रवार अहले सुबह भारी मात्रा में चावल लदे एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट जाने का मामला प्रकाश में आया है। कंटेनर नम्बर एनएल 01जी 5885 है। जानकारी के मुताबिक कंटेनर बर्दमान से चावल लादकर भागलपुर जा रहा था। कंटेनर में सेकड़ो क्विंटल चावल लदा हुआ था। रानिश्वर बाजार पार करते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया एवं सड़क के किनारे कंटेनर पलट गई। जिसमें बहुत सारे चावल का बोरी फट कर चावल पथ पर बिखर गया। एवं लगभग सारे बोरी पथ पर गिर गया था। जिस कारण घंटो तक पथ पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। रानिश्वर थाना के पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस दुर्घटनास्थल पहुचकर कर वाहनों के आवागमन पर पहल किया। लगभग सुबह 11 बजे स्थानीय मजदूरों के मदद से सड़क पर पड़े चावलों को उठाया गया। कंटेनर में जितने भी चावल के बोरी लदे हुए थे सभी बोरी को सड़क के किनारे कतारबद्ध रखा गया है। चालक एवं उपचालक सही सलामत है। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। कंटेनर के बॉडी को थाना के गेट के सामने रखा है।