देवघर। राष्ट्रीय जनता दल का आगामी 12 फरवरी 2023 को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुवाई में झारखण्ड, रांची में कार्यक्रम होना है l इसलिए दिनांक 9 फरवरी 2023 गुरुवार को शिल्पग्राम नंदन पहाड़ देवघर में बैठक की की तैयारी करते और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव साथ में नेता पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, प्रदेश युवा सचिव पंकज सिंह, सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व साथी लोग भाग लेंगे l