राजद विधायक ने सदन में उठाया मामला

तीन नदियों से घिरा है गायघाट विधानसभा का इलाका होती है सालाना तबाही

9

गायघाट विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक निरंजन राय विधानसभा सत्र के दौरान जल संसाधन विभाग के अनुदान मांग प्रस्ताव पर सरकार की ओर से वक्तव्य दिया तथा गायघाट विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को रखा है।इसकी जानकारी देते हुए विधायक निरंजन राय ने शनिवार को बताया कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र का बन्दरा,गायघाट एवं कटरा प्रखण्ड का इलाका बूढ़ी गंडक नदी,बागमती तथा लखनदेई नदी से घिरा हुआ है। जिसके कारण से सालाना इलाके को व्यापक क्षति होती है। जलजमाव की समस्या उत्पन्न रहती है।जिससे फसलें बाधित रहती है। विधायक ने गायघाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सलुईस गेट तथा स्थाई रूप से जल निकासी की व्यवस्था के लिए नहर निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा है।उन्होंने बताया कि उनके मांग प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल एवं कार्यवाई की उम्मीद है। विधायक ने बताया कि इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को भी विधानसभा में रखा गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/28cj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *