काठीकुंड/ दुमका पाकुड़ मुख्य पथ पर मानो इन दिनों कोयला लदे हाईवा नहीं, बल्कि मौत रेंग रही है. हर रोज अनियंत्रित रफ्तार से चल रहे कोयला लदे वाहनों के चपेट में आकर कोई घायल हो रहा,किसी की जान जा रही है. ज्ञात हो कि,रविवार देर शाम कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. गंभीर रूप से घायल आमतल्ला गांव की बुधनी देवी की ईलाज के क्रम में मौत हो गयी. सोमवार की सुबह दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के भूरकुंडा मंझियाड़ा के बीच कोयला लदे अज्ञात हाईवा की चपेट मेें आ कर स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हा गया. दुर्घटना किस कदर खतरनाक थी,इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि,स्कूटी के परकच्छे उड़ गये थे. स्कूटी सवार युवक नाम फिजाडसन मुर्म है,जो काठीकुंड थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव का रहने वाला हैं,जो दुमका की ओर जा रहा था. इसी क्रम में तेज गति से आ रही कोयला लदे अज्ञात हाईवा की चपेट में आ गया. गनीमत रही कि,सिर पर हेलमेट रहने के कारण सिर पर चोट नहीं आयी. दुर्घटना देखते ही आस पास के ग्रामीण आये और तुरंत वाहन की मदद से घायल को फूलो झानों अस्पताल भिजवाया. लगातर हो रही सड़क दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा और घंटो तक सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित ग्रामीण मुख्य मार्ग पर कोयला गाड़ियों का परिचालन बंद करने की मांग कर रहे थे. प्रशासन द्वारा घायल के ईलाज के शर्त पर जाम को हटाया गया.
थम नहीं रही सड़क दुर्घटनाएं,सोमवार को फिर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आया स्कूटी सवार
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ma7n