देवीपुर। सत्संग भिरखीबाद रोड में पांच बायपास रोड चौधरीडीह, देवीपुर, तिलजोरी,नावाडीह, रोहिणी में गांव से बाहर रोड का निर्माण 34 करोड़ की लागत पर कराया जा रहा है।जिसमें दो लेयर मेटल बिछाकर कंपेक्शन कर दिया गया है।इस सड़क मार्ग में दो दजॅन पुलिया का निमाॅण किया जा चुका है।वहीं राजपुरा देवीपुर बायपास रोड में जलजमाव वाले क्षेत्र में एक नया पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।इस सड़क मार्ग में केन्दुआ मौजा अन्तर्गत कोल्हड़िया मोड़ पर 100 फीट,शहरपुरा मौजा अन्तर्गत दो जगह एक एक सौ फीट जमीन वन विभाग की जमीन का हस्तांतरण डीसी मंजूनाथ भजंत्री के आदेश के बाद में हस्तांतरण नहीं किया जा सका है।जिसकारण सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।बायपास रोड में नावाडीह रेलओवर ब्रीज का निर्माण कार्य विगत 9 वषोॅ से लंबित है।बायपास रोड, रेलओवर ब्रीज बन जाने पर देवघर से एम्स, देवघर से रांची समेत अन्य शहरों और राज्यों में आना जाना आसान हो जायेगा।