आयरन लॉज जिम के रोहित कुमार द्वारा  55 किलो भार मे जिला मोहाली की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया

009,
हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I आयरन लॉज जिम के रोहित कुमार द्वारा  55 किलो भार मे जिला मोहाली की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया और इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन चंडीगढ़ में तृतीय ब्राउज मैडल हासिल किया। इसके बाद यूनाइटेड इंटरकॉन्टिनेंटल बॉडी बिल्डिंग फिटनेस कुरुक्षेत्र द्वारा करवाई मिस्टर हरियाणा में भीतर तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्राउज मैडल हासिल किया। आयरन लॉज जिम के ट्रेनर विकास शर्मा ने बताया कि रोहित पिछले 6 माह से मेहनत और लगन से व्यायाम कर रहा है इसके अलावा और भी लड़के और लड़कियां हैं जो बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की तैयारी भी कर रही हैं आने वाले समय में आयरन लॉज जिम के बच्चों द्वारा बॉडीबिल्डिंग की सभी प्रतियोगिताओ में भाग लेकर विजय का झंडा फहराया जाएगा। आयरन लॉज जिम के सदस्य संदीप राणा, बतौड, सामाजिक कार्यकर्ता, संजीव शर्मा, प्रवीण गुर्जर, सतीश कुमार, गौरव मेहरा, गौरव राणा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय समय पर प्रोत्साहित किया जाता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0kxb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *