मधुपुर। शुक्रवार को आने वाले गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आरपीएफ सीतारामपुर जीआरपी सीतारामपुर और डॉग एस्कॉर्ट आसनसोल ने संयुक्त रूप से सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर गहन चेकिंग अभियान चलाया, साथ ही यात्री जागरूकता अभियान चलाया। यात्रियों को जागरूक करते हूए अपील किया गया की कोइ संदिग्ध बस्तु या ब्यक्ति ट्रैन या रेलवे परिसर मेँ दिखने पर तुरंत जीआरपी, या आर. पी. एफ,को सुचना दें। ह्यूमन ट्रैफिकिंग, (मानब तस्करी ) नशा खुरानी, ट्रेसपासिंग, महिला सुरक्षा, ट्रैन पर पत्थर बाजी तथा यात्रियों के सम्मान की चोरी से आवगत कराते हुए जागरूक किया और हेल्पलाइन न. 139 को इस्तेमाल करने हेतु बताया। मोके पर निरीक्षक प्रभारी लक्ष्मण मीणा,जी.आर.पी.प्रभारी मो रहमान, उप निरीक्षक मदन पासवान, उप निरीक्षक बंटी, मुकेश राम एबं अन्य जवान उपस्थित थे!