मधुपुर। सीतारामपुर 23 दिसंबर वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त आसनसोल राहुल राज के दिशानिर्देश पर शुक्रवार को निरीक्षक प्रभारी लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में आरपीएफ सीतारामपुर ने सलानपुर ग्राम के समीप रेलवे क्रासिंग गेट पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया, महिला एबं बच्चों की सुरक्षा, मानव तस्करी, ट्रेसपासिंग, नशाखुरानी, यात्रियों की सामान की चोरी से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। चलती ट्रैन में अनावश्यक रूप से जंजीर खींच कर ट्रैन ना रोकने ,जहाँ-तहा रेल लाइन ना पार करने एबं बंद रेलवे गेट को ना पार करने, ट्रैन पर पत्थर न मारने और महिला
बोगी मेँ पुरुष को यात्रा ना करने हेतु अपील किया, ताकि किसी के साथ कोइ अप्रिय घटना ना घटे, साथ ही यह भी बतया गया की यह एक दंडनीय अपराध हैँ पकड़े जाने पर जुर्माना भी हो सकता हैँ, ट्रैन या रेलवे परिसर मेँ कोइ संदिग्ध ब्यक्ति या बस्तु दिखने पर तुरंत आरपीएफ 139 हेल्पलाइन नम्बर पर सूचित करने हेतु अपील किया गया।मोके पर उप निरीक्षक मदन पासवान, सहायक उप निरीक्षक, जयंत मंडल , कांस्टेबल रमेश कुमार रंजीत कुमार तथा अन्य जवान मौजूद थे !
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qzr6