अल्पव्यस्क लड़की का दुष्कर्म कर गला दबा कुएं में फेंककर हत्या, मचा बवाल

घटना को लेकर विहिप व बजरंग दल के लोगों ने मशाल जुलूस निकाला

18

गिरिडीह। जिले में बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप,गला दबाकर कुएं फेक कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए तीनों दोषियों को जो अलग समुदाय से आते हैं,को गिरफ्तार कर फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे।साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिरनी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक करीब पंद्रह वर्षीया लड़की  29 मई की रात्री लगभग 1 बजे अपनी मां को जगाया और कहा कि मुझे शौच करने जाना है। शौच कर वे लोग दोनों वापस घर लौटे। कुछ देर बाद दरवाजा खुलने की आवाज आई मां उठी तो देखी कि दरवाजा खुला था।उसने सोचा कि बच्ची पुनः शौच पर गई होगी। कुछ देर इंतजार करने पर नहीं आई तो लड़की की मां इधर उधर दूंढ़ने लगी और हल्ला करने लगी। हल्ला करने पर लड़की के पिता जागे और उसे वे भी ढूंढ़ने लगें। बच्ची नही मिली बार बार उसके फोन पर फोन कर रही थी रिंग हो रहा था पर जवाब नहीं मिल पा रहा था।इससे संभावना जताई गई कि मोबाइल किसी दुसरे के हाथ में था और कुछ देर मे फोन स्वीच ऑफ आने लगा। दूसरे दिन 29 मई की सुबह लगभग 8 बजे पता चला कि थौरिया के कुर्बान मिया के कुआ मे उनकी बच्ची है। जो लड़की के घर से पांच छह किलोमिटर दूर है। सूचना पाकर लड़की के पिता और साथ गांव के कुछ लोग बैदापहरी से थौरीया पहुँचे।बताते हैं कि कुऐ में घुस कर हातिम मियों ने बच्ची को सभी के सामने निकाला। बच्ची को निकालने के बाद किसी तरह से मोटरसाइकिल पर बिठाकर  घर तक लाना चाह रही थी कि बीच मे मेरी बच्ची की हालत गंभीर हो गई।घर बैदापहरी लाने पर आते ही पूरी मीट होने लगी।इससे पूर्व उक्त बच्ची काफी घबराहाट मे बहुत कुछ बोलने के हालत में नहीं थी। मां ने अन्य लोगों के सहयोग से गिले कपडे उतार दीए और प्रथामिक उपचार मे रोल देने लगी। बच्ची का गला रूक जा रहा था जिस कारण बहुत बोल नही पा रही थी। सिर्फ हल्का लडखडाते आवाज  में कहा नहीं बच पाऊंगी। घर वाले लोग आनन फानन में होस्पीटल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इतना मे ही उसके मुह से काफी लार जैसा आने लगा और उसकी जान चली गयी घटना के दो दिन पहले मेरी बच्ची मेरे सामने चाची  बताई थी कि मुझे ग्राम थोरिया का मो कैफ एवं आशिक अंसारी, फारूक अंसारी बार बार मुझे तंग करता है, स्कूल जाने के क्रम में भी परेशान करता है।साथ ही कहा कि मो कैफ ने यहाँ तक कहा है कि मेरी बात नहीं मानेगी तो तुम जहाँ भी रहेगी ले जाउगा। बात नहीं मानने पर घटना भुगतने के लिए तैयार रहना पडेगा।वह इजत के डर से मे पने समाज मे यह बात नहीं रख पा रही थी, अतिम निर्णय नहीं ले पा रही थी। दो दिन के अंदर ही घटना घट गयी।उपरोक्त आरोप लगाते हुए लड़की की मां ने लिखा कि गलत कार्य करने के लिए अपहरण  घर के बाहर से कर लिया और उसके बाद उसे जान मारने कि नियत से कुर्बान अंसारी के कुआ में डाल दिया। लिखा कि जिस कार्य मे मो कैफ उसके दोस्त आशिक अंसारी, और फारूक अंसारी ने मदद किया है।वारदात की खबर आग की तरह फ़ैल गई और लोगों का हुजूम जुट गया।इधर पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।जिसमे से मुख्य आरोपी मो कैफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जबकि अन्य दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ousx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *