35 लाशें होने और चाल धंसने की फैलाई गयी अफवाह

जामताड़ा। गुरूवार को नाला के अवैध कोयला सुरंग में एक लाश मिली। लेकिन कुछ तथाकथित महानुभवो ने दिन रात अफवाह फैलाकर सबों के नाक में दम कर दिया।
सोशल मीडिया पर मैसेज और वीडियो डालकर 35 लाशें होने का जबरदस्त अफवाह उड़ाया। ये गैंग घटनास्थल से दूर में रहकर नाला में अफवाह फैला कर अपने धंधे चमकाने के फिराक में है।इस गैंग के कई अन्य गुर्गे ने भी इनके साथ ताल पर ताल मिलाते हुए व्हाट्स एप ग्रूपो में अफवाह फ़ैलाने में कोई कसर नही छोड़ी।
इन अफवाहों से कार्रवाई करने पहुंची पुलिस प्रशासन के कार्य पर भी असर डालने का प्रयास किया। लेकिन एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम इन अफवाहों को दरकिनार कर अपने काम में डट कर लाश को खदान से बाहर निकाला।हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी अफवाह फैलाने वाले गैंग के सदस्यों का इंतजार करते दिखे लेकिन यह लोग मौके पर पहुंचने के बजाय मोबाइल पर ही अफवाह फैलाने को भला समझे। बाद में थाना प्रभारी ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए पूरे मामले पर हकीकत को रखा। अफवाह गैंग के लोग यहीं नहीं रुके और बाद में घटना को लेकर मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन और केस को लेकर भी वायरल कर तरह तरह की अफवाह फैलाते रहे। सूत्र बताते हैं कि इन लोगों का मकसद अफवाह फैला कर अपने उल्लू को सीधा करना है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों से कैसे निपटती है
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/810j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *