देवरी। इंकलाबी नौजवान सभा देवरी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय थाना मोड़ से प्रखंड मुख्यालय तक प्रतिवाद मार्च निकालकर बिरनी प्रखंड के छात्र विशाल सिंह के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तारी कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।इस बाबत इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सह सचिव कुलदीप राय ने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर छात्र विशाल सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमलोग पूरे जिले में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।वहीं जिला कमिटी सदस्य युवा नेता सह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में दिन प्रतिदिन इस तरह की अपराधिक घटनाएं बढ़ते जा रही है। इस पर जिला प्रशासन रोक लगाए और सुदूरवर्ती इलाके में पुलिस गस्ती तेज किया जाय ताकि अपराधिक घटनाएं कम हो सके। साथ ही बताया कि अगर इस हत्या पर जिला प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाई तो इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा जिले भर में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।मौके दिनेश कुमार यादव, मुकेश कुमार साव, सुधीर कुमार साव, दीपक साव, चंदन ठाकुर, दीपक राय ,अजय चौधरी, मुस्तकीम अंसारी ,पंसस बलबीर कुमार ,रघुनंदन राय, इस्लाम अंसारी, फरीद अंसारी, प्रदीप कुमार हाज़रा, राजेश यादव, उमेश यादव, सचिन राय, सुनील रविदास, गोविंद साव, सुनील राय आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2ov8