मसलिया I मसलिया प्रखंड क्षेत्र के जेरूवा, घुरमुन्दनी, आस्तजोड़ा, सिताकोहवर आदि गांवों मे ज्येष्ठ माह की कृष्ण अमावस्या को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। महिलाएं ये व्रत पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य व परिवार की उन्नति के लिए रखती हैं। इस दिन वट वृक्ष की पूजा करना श्रेयस्कर माना जाता है। मसलिया के जेरूवा गांव में साध्वी महिलाओं के द्वारा वट सावित्री पूजा पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे पूजा पाठ कर रही है। वहीं पुरोहित वट सावित्री व्रत की कथा भी सुहागिनों को सुनाए। कहा जाता है कि यह पूजा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए करती है। जिस प्रकार वट वृक्ष की आयु लंबी होती है ठीक पति भी दीर्घायु बने रहे। मौकेपर प्रीति देवी,पुजा कुमारी,अन्नू देबी,बंदना देबी,अन्जू देबी आदि मौजूद रहे।