वज्रपात की चपेट में आने से सहिया दीदी की हुई मौत

4

कोडरमा  I  जिले के  नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत डगरनवा के गांव नवडीहा में बुधवार की लगभग 5:30 बजे शाम वज्रपात की चपेट में आ जाने से एक सहिया दीदी की मौत कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।  जानकारी के अनुसार मृतक बेबीया देवी उम्र 35 वर्ष पति रूपलाल सिंह अपने घर से बर्तन धोने के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान बूंदा बांदी बारिश तथा तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुई। वज्रपात ने महिला को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उक्त महिला घायल हो गई। घायल महिला को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जंहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। मृतक बेबिया देवी मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत गांव नवडीहा वार्ड नम्बर छ: में 2013 से सहिया दीदी थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w9sg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *