कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालीं सहिया शैलपुत्री देवी को किया गया सम्मानित

IMG-20230305-WA0020

गोड्डा। मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत हेल्प ऐज इंडिया द्वारा स्वास्थ विभाग के साथ विश्व महिला दिवस के अवसर पर वंडर वूमेन सम्मान समारोह का आयोजन अर्बन हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, गोड्डा में रविवार को किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे एवं डॉ प्रवीण भारती, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के जय शंकर थे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट भूमिका निभाने वालीं सदर प्रखंड के डुमरिया पंचायत की संख्या शैलपुत्री देवी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हेल्प ऐज इंडिया के जिला समन्वयक कृष्णा ने हेल्प ऐज इंडिया द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी एवं वंडर वूमेन शैलपुत्री देवी के द्वारा किए जा रहे प्रयास एवं कार्यों की सराहना की। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं उपाध्यक्ष वेणु चौबे, डॉ प्रवीण भारती द्वारा महिला दिवस के अवसर पर वंडर वूमेन शैलपुत्री देवी को शॉल, बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर गोड्डा जिले के चैंपियन सदस्य के रूप में सम्मानित किया। शैलपुत्री देवी द्वारा कोरोना महामारी के दौरान 12000 लोगों को टीकाकरण लगवाया गया एवं जीवन रक्षा के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया गया। इस अवसर पर अन्य सहिया देवी कुमारी, मुन्नी कुमारी गुप्ता, प्रेमलता कुमारी एवं बेबी कुमारी बीटीटी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक को सफल बनाने में हेल्प ऐज इंडिया के जिला समन्यवक कृष्णा जी, समाजिक कार्यकर्त्ता दीपक कुमार, पुतुल कुमारी झा, मुन्नी कुमारी गुप्ता ,आदित्य गुप्ता का विशेष योगदान रहा ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ydoq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *