हरियाणा/(वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शराब ठेकों की बिक्री ने खट्टर सरकार को मालामाल कर दिया है। 2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए शराब की दुकानों की नीलामी में एक नया राजस्व रिकॉर्ड कायम हो गया है।बता दें कि 2022-23 में शराब ठेकों की नीलामी में खट्टर सरकार ने 1078 करोड़ रुपए कमाए थे जबकि इस बार यह आंकड़ा 1564 करोड़ पहुंच चुका है और 14 जोन के ऑक्शन अभी बाकी है। आबकारी विभाग का कहना है कि सभी जोन के ठेकों की नीलामी होने के बाद यह आंकड़ा 1700 करोड़ के पार जा सकता है।
2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए शराब की दुकानों की नीलामी में एक नया राजस्व रिकॉर्ड कायम हो गया है। बता दें कि 2022-23 में शराब ठेकों की नीलामी में खट्टर सरकार ने 1078 करोड़ रुपए कमाए थे जबकि इस बार यह आंकड़ा 1564 करोड़ पहुंच चुका है और 14 जोन के ऑक्शन अभी बाकी है। आबकारी विभाग का कहना है कि सभी जोन के ठेकों की नीलामी होने के बाद यह आंकड़ा 1700 करोड़ के पार जा सकता है। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि शराब के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया में अब तक गुरुग्राम महरौली बॉर्डर पर स्थित शराब ठेका सबसे महंगा बिका है। विभाग द्वारा इस ठेके की सरकारी बोली 22 करोड़ रुपए रखी गई थी लेकिन यह ठेका 43 करोड़ में बिका है। 12 जून से नई पॉलिसी लागू आबकारी अधिकारी ने बताया कि नई पॉलिसी 12 जून से लागू हो जाएगी। वहीं इस बार अहातों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पिछले साल अहातों की संख्या कम होने से लोग शराब की दुकान के बाहर ही सरेआम शराब पीने लगे थे। जिसको लेकर कानून व्यवस्था भी चरमरा गई थी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/817p