बालू माफियाओं ने पुलिस गश्ती दल पर किया पथराव,पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

IMG-20230121-WA0081
 पाकुड़।  पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बेनाकुड़ा स्थित ब्राह्मणी नदी में बालू की अवैध उठाव एवं रंगदारी वसूली की गुप्त सूचना पर गुरुवार की देर रात करीब नौ बजे छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पत्थर चला कर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में 100 डायल पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है साथ ही कई पुलिसकर्मी एवं पुलिस वाहन चालक घायल हो गए हैं। पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि ब्राह्मणी नदी से बालू के अवैध उठाओ एवं स्थानीय कुछ बदमाश द्वारा रंगदारी वसूली की शिकायत पर पुलिस छापेमारी दल गुरुवार के करीब 9 बजे रात को बेनाकुड़ा गांव पहुंची थी उसी दौरान बालू माफिया का समुह बनाकर ढेला पत्थर से पुलिस पार्टी वाहन पर हमला कर बालू लदे ट्रैक्टरों को जबरन छुड़ाकर ले गए। हमले में वाहन चालक नीरज एवं कई पुलिस जवान घायल हो गए साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है मामले में पाकुड़िया थाना कांड संख्या 03/23 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/l9k1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *