चुनावी वर्ष के बजट में असली मुद्दों की अनदेखी: संजय भारद्वाज

IMG-20230202-WA0005
देवघर। प्रदेश राजद सचिव सह पूर्व प्रत्याशी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र संजय भारद्वाज ने बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को चुनावी वादों की भूलभुलैया करार दिया है। भारद्वाज ने कहा कि अगले बजट के पहले ही 10 राज्यों में विधानसभा और देश में आम चुनाव संभावित है इसलिए इस बजट में किसी ठोस नीतिगत सुधार और व्यवस्था के सरलीकरण के लिए उम्मीद कम ही थी। यही कारण है कि गरीबी, महंगाई,बेरोजगारी, किसानों और मध्यम वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए किसी मौलिक सोच या योजना का अभाव दिख रहा है। राजद नेता ने इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इनकम टैक्स में छूट की सीमा बढ़ाकर सात लाख की गई है। लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष से शुरू किया गया वित्त मंत्री का नया जादुई फार्मूला 7 लाख से एक रुपए की भी अधिक आय हो जाने पर हवा में गायब हो जाता है और करदाता को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा।वनीकरण, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, अनुसूचित जनजाति समुदाय के विकास के लिए फंड की घोषणा सरकार ने बजट में की हैं लेकिन झारखंड के हिस्से में क्या आता है, अभी यह देखना होगा। फिलहाल तो चुनावी तैयारियों के मद्देनजर बजट को मतदाता आधार बढ़ाने का माध्यम बनाने का प्रयास किया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/khlk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *