आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सरैयाहाट का मॉडल गांव बारीडीह

दुमका। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत प्रखंड के बारीडीह गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने गांव का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने गांव में स्थित सरकारी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली की दुकान और स्वास्थ्य केंद्र का भौतिक निरीक्षण कर आधुनिक तकनीक से कैसे संस्थानों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को पूरे गांव की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बारीडीह को मॉडल विलेज बनाने की जानकारी पर गांव के लोग काफी उत्साहित हैं, गांव के लोगों को उम्मीद जगी है की अब उनका गांव भी विकसित होगा। सोमवार को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की एक संयुक्त टीम गांव पहुंचेगी। इसी के तहत बारीडीह गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र को अभी से मॉडल लुक देने की कवायद शुरू कर दी गई है। गांव की सड़कों को भी पूरी तरह से साफ किया। इस दौरान बीडीओ दयानंद जायसवाल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अनुज मिश्रा, एसबीएम कोर्डिनेटर विकास मिश्रा, सीडीपीओ रेखा कुमारी, मुखिया बिनोद हेंब्रम, प्रधान हरिनंदन जायसवाल, पंचायत सचिव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h81p

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *