भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलने से ही पूरे विश्व का विकास संभव है
सरिया। बीते दिनों सरिया निवासी गौतम कुमार बर्मा मलेशिया मे आयोजित परमाणु ऊर्जा पर हुए सेमिनार में शामिल हो कर अपने गांव लौटने पर लोगो ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गौतम ने कहा कि पूरे विश्व को भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। वही भीम आर्मी नेता सूरज देव पासवान ने कहा कि मलेशिया में हिंदुस्तान का नाम रौशन कर लौटे गौतम का सरिया के युवाओं को इनसे सिख लेनी चाहिये। सरिया जैसे छोटे जगह से विदेशी धरती पे जाकर विश्व शांति के लिए प्रयास किया जाना गर्व की बात है। विश्वशांति के लिए हिंद और हिंदुस्तान की सभ्यता संस्कृति अपनाने की बात करके आना सरिया के लिए सौभाग्य की बात है।
मुस्लिम राष्ट्र में आयोजित सभा में हिंद ,और हिन्दुस्तान की राह पे चलने को प्रेरित करना झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। मौके पर साहिल जैन,देवराज गुप्ता,रोहित मंडल,राहुल मंडल,रौशन कुमार मंडल,प्रभात सिंह,अजय पासवान, बॉबी गुप्ता,विशाल मंडल,अरविंद मंडल,पंकज कुशवाहा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।