हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):। हरियाणा के सरपंचों ने प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है।हरियाणा के सरपंचों ने दिया सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम, मांगे नहीं मानने पर बीजेपी जेजेपी का बहिष्कार होगा।
प्रदेशभर के सरपंच आज जींद के एकलव्य स्टेडियम में जुटे।गांवों में विकास कार्यों को लेकर सरकार द्वारा लागू की गई ई-टेंडरिंग व्यवस्था और सरपंचों पर राइट टू रिकॉल के विरोध में रैली बुलाई गई थी।
राज्य स्तरीय रैली के मंच से सरपंचों ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 10 दिन में सरपंचों की मांगें नहीं मानी गईं तो गांवों में जजपा-भाजपा का बहिष्कार करते हुए गांवों के स्वागत द्वार पर बहिष्कार का बैनर लगा देंगे।
इसके अलावा 20 जून को सभी सांसदों के आवास का घेराव करेंगे।
गांवों में सरकार का पोल खोल अभियान भी चलाने का ऐलान किया गया।
सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान रणबीर समैण ने कहा कि
आगामी विधानसभा चुनाव में पंचायत मंत्री को जिस भी पार्टी ने टिकट दी, उस पार्टी का पूरे हरियाणा में विरोध किया जाएगा।
मंच से बोलते हुए रणबीर समैण ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है,लेकिन सरपंचों ने भी अब लंबी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है।
सरपंच वोट की चोट से सरकार को सबक सिखाएंगे।
रणबीर ने कहा कि सरकार सरपंचों को कमजोर समझने की गलती न करे। उन्होंने कहा कि सरकार पहले किसानों को पिटती है, फिर जवानों को और अब पहलवानों को।
सरकार ने सरपंचों को भी नही बख्शा और 2 बार जींद और पंचकूला में लाठीचार्ज किया।
वक्ताओं ने कहा कि पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली सरपंचों के लिए अपशब्द प्रयोग करते हैं, उसको 2024 में किसी पार्टी ने टिकट दिया तो उस पार्टी का बहिष्कार होगा।
सरपंच एसोसिएशन ने पहलवानों का भी पुरजोर समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में सभी वर्गों को साथ लेकर जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसका नतीजा 2024 में देखने को मिलेगा।
राज्य प्रधान ने कहा कि सरकार पंचायती राज एक्ट को खत्म करके तानाशाह नीति लाना चाहती है।
जब पंचायतों का अधिकार 2 साल तक सरकार के पास था तो इन्होंने पंचायती के खाते खाली कर दिए और करप्शन को बढ़ावा दिया।
सरकार के नए कानून पंचायतों के अधिकार को खत्म कर देंगे, जिसके बाद गांव देहात खत्म हो जाएगा।
सरपंच एसोसिएशन की राज्य उप प्रधान संतोष बैनीवाल ने कहा कि 20 जून को हरियाणा के सभी भाजपा सांसदों के आवास का घेराव किया जाएगा और सरकार को चेतावनी दी जाएगी।
एसोसिएशन के महासचिव ईशम सिंह ने सरकार पंचायतों को खत्म करना चाहती है, लेकिन सरपंच इस सरकार को ही खत्म कर देंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/obld