भीषण गर्मी से स्कूली छात्रा हुई बेहोश

8

डुमरी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलखारा डुमरी की कक्षा दो की छात्रा डोली कुमारी बुधवार को स्कूल में गर्मी से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। साथ ही उसके नाक से खून निकलने लगा।घटना की जानकारी छात्रा के पिता उमेश महतो को देते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रा की स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।जिससे छात्रा को करीब आधे घंटे के बाद होश आया। जिसके बाद छात्रा को घर भेज दिया गया।वहीं इस घटना के बाद अजप्ता डुमरी ईकाई द्वारा उपायुक्त,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक गिरिडीह से आग्रह किया है कि स्कूल की समयावधि में अविलंब परिवर्तन किया जाय।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ug7n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *