मुजफ्फरपुर I मुजफ्फरपुर। विद्यालय रात्रि प्रहरी कर्मचारी संघ ने सोमवार को जिले में डीएम कार्यालय के पास प्रर्दशन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सदस्य अपनी कई मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे. कई महीनों से इन सभी का वेतन लंबित है. इसको लेकर बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी कर्मचारी संघ ने डीएम कार्यालय के पास धरना स्थल पर खूब प्रर्दशन कर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा काफी दिन पहले हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास बनाए जाने को लेकर रात्रि प्रहरी कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था. साथ-साथ स्कूलों में कंप्यूटर की चोरी हो जाती थी, तो कभी टीवी की चोरी हो जाती थी. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रात्रि प्रहरी कर्मचारी नियुक्त किए थे. आज उन सभी को कई महीनों से वेतन नहीं मिल पाया है. इसको लेकर आज ज़िले में प्रर्दशन किया गया।
स्कूलों के स्मार्ट क्लास की सुरक्षा के लिए हुई थी नियुक्तिः
सभी कर्मियों ने कहा कि अगर हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती है तो आगे हजारों की संख्या में विधानसभा का भी घेराव करेंगे. बिहार विद्यालय कर्मचारी प्रहरी संघ के कर्मचारी ने बताया कि स्मार्ट क्लास की सुरक्षा के लिए हम लोगों की बहाली की गई थी. हम लोग रात भर जग कर उस कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास में लगे टीवी की सुरक्षा करते हैं. अपनी जान की परवाह किए बिना, लेकिन हम लोगों का वेतन 25 महीने से भुगतान नहीं किया गया है, तो किन्ही का 20 महीनों से भुगतान नहीं किया गया है. इसको लेकर हम लोग जिले में प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर सरकार हम लोगों की बात नहीं मानती है तो आगे चलकर हम लोग विधानसभा का भी घेराव करेंगे। “स्मार्ट क्लास की सुरक्षा के लिए हम लोगों की बहाली की गई थी. हम लोग रात भर जग कर उस कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास में लगे टीवी की सुरक्षा करते हैं. अपनी जान की परवाह किए बिना, लेकिन हम लोगों का वेतन 25 महीने से भुगतान नहीं किया गया है, तो किन्ही का 20 महीनों से भुगतान नहीं किया गया है।