डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जामतारा के पास शुक्रवार को एक स्कूटी द्वारा खड़े हाइवा में जोरदार टक्कर मार दिये जाने से स्कूटी चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि स्कूटी के पीछे बैठी महिला को हल्की चोटें आई। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया।घटना की सूचना पाकर पुलिस स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर एवं स्कूटी को जब्त कर थाना ले गयी। जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया गया।बताया जाता है कि स्कूटी (जेएच 11टी 4287) से असुरबांध निवासी रीतेश कुमार (42) एवं उनकी पत्नी करूणा देवी (38) गिरिडीह से वापस अपने घर लौट रहे थे कि उक्त स्थान पर किसी वाहन के चकमा दे दिये जाने से स्कूटी चालक अनियंत्रित होकर वहां खड़े हाइवा वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया।घटना में रितेश कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि करूणा देवी घायल हुई।मृतक पैर से दिव्यांग था।