शेड्यूल के मुताबिक नहीं हो पा रही है बिजली आपूर्ति, बिजली कटौती से बढ़ी लोगों की परेशानी
रिखिया I क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में दिन रात हो रही अंधाधुंध बिजली की कटौती से लोग बेहाल हो गए है एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोग परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली की कटौती से लोगों को रुला रही है। सेड्यूल के मुताबिक कहीं भी बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है बार-बार बिजली कटौती को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ी है। वही इसके कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में भी पानी के लिए भी दिक्कतें सामने आ गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हाथ वाले पंखे झेलने को विवश है। इस दौरान बुधवार को दिन चढ़ते ही तापमान में बढ़ती तपिश से लोग परेशान हो उठे वहीं बिजली की आंख मिचोली से लोगों को खूब रुला रही है। बिजली किस समय चली जाएगी यह कह पाना मुश्किल है। बिजली के बिना लोगों के घरों में भी चैन नहीं मिल रहा है। लोग खुले छायादार स्थान पर टहलते नजर रहे हैं। बिजली की आंख मिचोली के कारण लोग रात में अपने छतो पर खुले स्थान पर सोने को विवश है। लोगों का मानना है कि विद्युत विभाग अपने दायित्व के प्रति गंभीर नहीं है यही वजह है कि ग्रामीण इलाके में भी बिजली कटौती अधिक कटौती का खेल होने से विद्युत व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गए हैं।