
टाटीझरिया(हजारीबाग) I शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे श्री प्रधान होटल के सामने , पत्थर लदा हाइवा सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो पर जा गिरा। गनीमत यह था कि उस वक्त स्कार्पियो सवार होटल में बैठा था। अन्यथा स्कार्पियो सवार की लाश भी सही सलामत नहीं रहती। हाइवा, प्रखंड के मुरुमातु गांव में स्थित मेसर्स गणपति स्टोन से पत्थर लोड कर मेरू के लिए निकला ही था कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कुछ चश्मदीद का कहना था कि चालक का हाइवा पर से नियंत्रण खो चुका था,क्षमता से अधिक उसपर पत्थर लादे गए थे। कुछ का कहना था कि चालक भी कम उम्र का था,जैसे ही हाइवा पलटा चालक समेत उस पर सवार तीन युवक मौके से फरार हो गए। स्कार्पियो मालिक दारू निवासी श्रवण सुंडी अपनी गाड़ी को देखते ही रह गए जो बिलकुल ही चपटा हो चुका था। हाइवा पर लदा पत्थर सड़क के किनारे बिखर गया।वहीं 11हजार पावर का बिजली तार गुजर रहा था,बिजली के खंभा भी वहीं था,जो दूसरी ओर झुक गया। हाइवा इचाक निवासी अशोक मेहता का था। मौके पर टाटीझरिया थाना पुलिस पहुंच कर स्थिति को सामान्य किया। टाटीझरिया मुखिया सुरेश यादव ने पत्थर को हटवाकर बिजली सेवा को नियमित करवाया।