अवैध एलपीजी गैस टंकी को लेकर एसडीएम का छापेमारी 

IMG-20230210-WA0062
डुमरी। निमियाघाट थाना क्षेत्र के रेलवे गेट के समीप दो दुकानों एवं बस स्टैंड के समीप एक दुकान में अवैध एलपीजी गैस टंकी का भंडारण करने को ले एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने शुक्रवार को छापेमारी की।इस दौरान भारी संख्या में भरा एवं खाली गैस सिलेंडर मिला है।
हालांकि इस दौरान दुकान संचालक द्वारा कुछ गैस के सिलेंडर को हटा दिया गया।खबर प्रेषण तक दुकान के संचालकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।छापेमारी में एसडीएम डुमरी के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी विकास आनंद डुमरी  थाना प्रभारी पवन कुमार निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार शामिल थे।तीन दुकानों में हुए छापेमारी में एलपीजी गैस भरा एवं खाली सिलेंडर,गैस रिफिल करने वाली मशीन जब्त किया गया है।बताया जाता है कि को लगातार शिकायत मिल रही थी की दुकानदार अपने दुकान में अवैध रूप से भरा हुआ गैस सिलेंडर का भंडारण कर उसे ब्लैक में बेचा करते हैं।इसी को लेकर छापेमारी की गई जिसमें शिकायत सही पाई गई।छापेमारी के बाद अवैध रूप से गैस सिलेंडर की बिक्री करने वालों में हडकंप है।छापेमारी में रेलवे गेट के समीप लालचंद साव की दुकान में 9 भरा और 7 खाली गैस सिलेंडर व संतोष भदानी के दुकान से 15 भरा और 7 खाली सिलेंडर तथा बस स्टैंड के सतीश प्रसाद के दुकान से 7 भरा गैस सिलेंडर मिला है।बतांदें कि प्रखंड के गैस एजेंसी संचालकों के वाहनों द्वारा ही क्षेत्र के ऐसे दुकानदारों,होटलों एवं चाउमिन दुकानों में ऊंची दर पर ब्लैक में गैस सिलेंडर दी जाती है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/g75i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *