डुमरी। एसडीएम प्रेमलता मुर्मू एवं एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को इसरी बाजार चौक के समीप स्थित नामी प्रतिष्ठान सह गुटखा के थोक बिक्रेता बलवंत स्टोर में छापेमारी कर काफी मात्रा में गुटखा बरामद किया गया। हालांकि प्रतिष्ठान संचालक के घर की महिलाएं द्वारा विरोध जताने एवं छापेमारी दल में कोई महिला पुलिस के नहीं रहने के कारण उसके गोदाम में छापेमारी नहीं की जा सकी। जिसके बाद छापेमारी दल ने वनांचल चौक के आसपास संचालित गुमटियों और सिमराडीह के दो गुमटियों में छापेमारी कर गुटखा को बरामद किया।उपरोक्त दुकानों से जब्त गुटखा से संबंधित जानकारी जिला के उपायुक्त को देने की बात कही गई। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।डुमरी एसडीएम ने कहा कि विधि सम्मत कार्रवाई हेतु डीसी को रिपोर्ट की जाएगी।इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डा पवन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार आदि उपस्थित थे।बता दें कि इसरी बाजार के दो स्थानों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा उतारकर उसे प्रखंड के गांवों सहित आसपास के प्रखंडों में गुटखा बिक्रेताओं को आपूर्ति की जाती है।
एसडीएम ने गुटखा के थोक बिक्रेता के यहां की छापेमारी
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9vy0