सिवरेज टीट्रमेंट प्लांट निर्माण में सुरक्षा की हो रही है अनदेखी

10

बेरमो / बोकारो थर्मल-बोकारो थर्मल में 39 करोड़ की लागत से सिवरेज टीट्रमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इस प्लांट में कंपनी के द्वारा मजदूरों के सुरक्षा पर अनदेखी कर रहीं है। इससे बड़ी दुर्घटना कभी घट सकती है। कॉर्मेंल स्कुल के समीप पाइपलाइन के काम के दौरान एक मजदूर ट्रेंच का मलवा धंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। बावजूद कंपनी मजदूरों के सुरक्षा को लेकर अनदेखी कर रहीं है। डीवीसी प्रबंधन ने इसकी जिम्मेवारी गुजरात की कंपनी भरत जी पटेल को दे रखी है। इस प्लांट को 15 माह में कंपनी को पूरा करना है। जुन 2022 में प्लांट का काम शुरू हुआ था। लेकिन 10 माह में प्लांट का काम सिर्फ पाइप लाइन का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नसीब नहींः सिवरेज टीट्रमेंट प्लांट के निर्माण में लगे मजदूरों को सरकार द्वारा निधार्रित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है। इसको लेकर आजसू और जिप सदस्या शहजादी बानो ने कई बार काम भी बंद कर आंदोलन भी किए। बावजूद कंपनी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहीं है। इस मामले में डीवीसी मुख्यालय को भी अवगत कराया गया है। झामुमो के किसान मोरचा जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो ने न्यूनतम मजदूरी और मजदूरों के सुरक्षा को लेकर चरणबद्व आंदोलन करने की सूचना डीवीसी मुख्यालय को दिया है। खेतको का बालू और चालान बंगाल का : सिवरेज टीट्रमेंट प्लांट के निर्माण में खेतको का बालू का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन चालान बंगाल का दर्शाया जा रहा है। ईंट का भी हाल भी बेहतर नहीं है। इस मामले में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दीनदयाल जांगीर ने कहा कि  प्लांट का 40 फीसदी काम पूरा हो गया है। निर्माण कार्य में बंगाल से बालू की आपूर्ति की जा रहीं है। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कंपनी गंभीर है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cuni

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *