सीनियर रॉक टीम ने जीता पंचायत प्रीमियर लीग का खिताब

4

*काठीकुंड/ पंद्नपहाड़ी पंचायत प्रीमियर लीग में सीनियर रॉक ने पावर हीटर को 7 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉक ने निर्धारित 12 ओवर में 132 रन बनाए. जवाब में पावर प्ले की टीम निर्धारित ओवरों में 125 रन ही बना सकी. 7 रन से मैच जीतने वाली सीनियर रॉक के कैप्टन प्रदीप मंडल व उसकी टीम को समाजसेवी कलीम अंसारी द्वारा 10 हजार की नकद पारितोषिक के साथ ही ट्रॉफी प्रदान की गयी. उपविजेता टीम के कैप्टन सुजल चर व उसकी टीम  को ट्रॉफी के साथ ही 7500 रुपये की नकद पारितोषिक प्रदान की गयी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pm2z

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *