सत्र 2023-24 से + 2 जिला स्कूल दुमका में अंग्रेजी माध्यम से प्रारम्भ होगी पढ़ाई : प्रभारी प्राचार्य

19a
19

दुमका I उत्कृष्ट विद्यालय प्लस टू जिला स्कूल, दुमका में सत्र 2023–24 से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। प्लस टू जिला स्कूल, दुमका के प्रभारी प्राचार्य डॉ0 सत्येन्द्र कुमार सिंह ने उपरोक्त की जानकारी देते हुए कहा कि सत्र 2023–24 से इस विद्यालय में सीबीएसई माध्यम से पढ़ाई प्रारम्भ हो जाएगी।  सत्र 23–24 के लिए कक्षा 6 एवं 7 में अंग्रेजी माध्यम के लिए छात्रों का नामांकन होगा। कक्षा 6 एवं 7 में नामांकन के लिए 28 अप्रैल से 7 मई तक जेईपीसी के वेबसाइट पर ऑनलाइन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका के कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रभारी प्राचार्य डॉ0 सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए प्रोविजनल लिस्ट एवं आवेदन में यदि कुछ कमी है तो उसका विवरण 12 मई को एनआईसी के वेबसाइट अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका के कार्यालय एवं स्कूल के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है। आवेदन में कोई कागजात की कोई कमी हो तो उसे जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका के कार्या लय में 13 मई से 14 मई तक जमा किया जा सकता है। नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट 15 मई को प्रकाशित किया जाएगा, जिसके आधार पर 16 मई  से 30 मई तक नामांकन होगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xxcl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *