शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा की गई कई मुद्दों पर चर्चा

IMG-20230114-WA0051
गिरिडीह। विगत 13 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार को सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के रात्रि भोजन का कार्यक्रम गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला के आवास पर हुआ।
इस अवसर पर मंत्री के साथ जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक गिरिडीह निर्भय शाहाबादी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं अशोक जैन पांड्या, राजेंद्र बगड़िया, विकास खेतान, मुकेश जालान, विवेश जालान आदि चैंबर सदस्य उपस्थित थे।भोजन के पूर्व चेंबर अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा माननीय मंत्री महोदय के साथ गिरिडीह तथा कोडरमा के विकास पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से गिरिडीह एवं कोडरमा की रेल सेवा को बढ़ाना, गिरिडीह एवं कोडरमा के सीमावर्ती क्षेत्र जहां 1980 के पूर्व एक सौ से भी ज्यादा मायका की खाने थी जो वन संरक्षण अधिनियम 1980 के लागू होने के बाद बंद हो गई, उस क्षेत्र को वन क्षेत्र से बाहर करवाने का प्रयास करना ताकि पुनः मायका की खाने चालू हो सके, गिरिडीह के कोक प्लांट को पुनर्जीवित करना ताकि कोकिंग कोल का आयात कम हो सके, गिरिडीह के रिंग रोड के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से राशि का आवंटन कराना जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री ने बताया कि आगामी 1 से 10 फरवरी तक संसद सत्र चलने वाला है और उस समय सभी संबंधित मंत्री दिल्ली में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह पूर्व में वार्ता कर सूचित करेगी कि कब चंबल सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली आए और मंत्री महोदय के साथ सभी संबंधित मंत्रियों से वार्ता कर अपनी मांगों को रखें और माननीय मंत्री महोदय ने आश्वासन दिया कि वह यह सारे कार्य निजी रूप से रुचि लेकर संपन्न कराएगी। इसके पूर्व श्री अशोक जैन पांड्या ने शॉल ओढ़ाकर और श्री राजेंद्र बगड़िया ने बुके देकर माननीय मंत्री महोदय का सम्मान किया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hrtn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *