तीन दिवसीय दामिन-ई-कोह फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले की विजेता बनी शिकारी पाड़ा

1
2

काठीकुंड/ आदिवासी क्लब काठीकुंड के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के नकटी मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई. उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन ने किया. प्रतियोगिता का आगाज विधायक प्रतिनिधि द्वारा क्लब का झंडा फहराने के साथ हुआ. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्री सोरेन ने कहा कि आदिवासी क्लब काठीकुंड की ओर से हर वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सराहनीय है. इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक बड़े मंच में खेलने का मौका मिलता है,जिससे उनकी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है. आदिवासी क्लब के बारे में बोलते हुए कहा कि,क्लब सिर्फ खेल के प्रति ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहा है. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला शिकारीपाड़ा व बबलू स्टार आमतल्ला के बीच खेला गया,जिसमें शिकारीपाड़ा ने 1 गोल से मुकाबला जीत लिया. दिन का दूसरा मुकाबला एफसी रामगढ़ व प्रिसा स्टार दुमका के बीच खेला गया. इस मुकाबले में प्रिसा स्टार ने रामगढ़ को 2 गोल से हराते हुए मुकाबले को जीत लिया. प्रतियोगिता के शांतिपूर्ण व सफल निष्पादन को लेकर 90 सदस्यों की टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है. मौके पर आसनपहाड़ी पंचायत के मुखिया रोशन मुर्मू ,तेलियाचक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिमल सोरेन,बालकिशोर मरांडी, सीमन टुडू,मलय मोदी,जेबनेश सोरेन सहित अन्य मौजूद थे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/birp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *