पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित सिंगारसी पंचायत के गौरपाडा गांव के चर्च मैदान में आयोजित आदिम जनजाति (पहाड़िया) समुदाय के लोगों द्वारा मेले में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सह कोर कमेटी सदस्य सत्य शिक्षानंद मुर्मू। उक्त मेला मैदान में स्थित जबरा पहाड़ियां उर्फ तिलकामांझी के आदमकद मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया एवं आशीर्वाद लिया।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सह कोर कमेटी सदस्य शिक्षानंद मुर्मू ने संबोधित करते हुए अपने आशीर्वचनों से मेले में मौजूद लोगों को मार्गदर्शन किया एवं बताया कि प्रत्येक वर्ष इन ऊंचे-ऊंचे पहाड़ियों के बीच आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के द्वारा भव्य मेले का आयोजन किया जाता है एवं समुदाय के लोगों को जागरूक करने के लिए पारंपरिक तौर पर पहाड़िया समाज के रीति रिवाज को जिंदा रखने के लिए यह मेला जो लगाया गया है। जो काफी खुशी की बात है। वही दामिनी-इ-कोह क्षेत्र में आने वाले जिले साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा एवं दुमका से आए हुए लोगों ने यहां अपने समुदाय से संबंधित रीति रिवाज में नृत्य प्रस्तुत किए यह काफी अच्छी थी। आश्चर्य करने वाली बात यह है कि समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे हुए इस समुदाय के लोगों ने अब तक अपनी पारंपरिक रीति रिवाज को सहेज कर रखे हुए हैं। उसके लिए मै यहाँ के लोगों को काफी धन्यवाद देता हूँ। मौके पर स्टेफन मुर्मु, मुंशी मुर्मु, सुनील पहाड़िया, नारन पहाड़िया, धर्मदेव पहाड़िया सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sjl8