जामा I जामा प्रखंड अंतर्गत बारापलासी में दुर्गा मंदिर के पिछे परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ की अंतिम तैयारियों को हिन्दू जागरण समिति द्वारा शुक्रवार शाम को दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक किया गया। कमिटी के सदस्य सुभाष नाग ने बताया कि 23 अप्रैल को सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ प्रतिदिन शाम 7 बजे कथा व्यास श्री गौरव कृष्णा जी महराज (श्रीधाम वृदांवन) के मुखारविंद ने भागवत कथा किया जाएगा। बैठक में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को सफल संचालन एवं विधि व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित मुख्य रूप से थाना प्रभारी जितेंद्र साहू से कमिटी के सदस्यों ने आग्रह किया कि कलश शोभा यात्रा के भीड़ को नियंत्रण के लिए पुलिस बल को मुस्तैद करने एवं दुमका भागलपुर मुख्य पथ पर बेरिकेटिंग और ब्रेकर लगाने का आग्रह किया साथ ही भागवत कथा को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन पुलिस गस्ती वाहन की मांग भी किया। इस पर थाना प्रभारी ने कमिटी के सदस्यों को हरसंभव सहयोग की बात कही। इसके पूर्व जामा विधायक सीता सोरेन के नीजि सचिव राकेश चौधरी एवं विधायक प्रतिधिनि झुन्नू सिंह भी दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंच कर कमिटी के सदस्यों से भेंटवार्ता किये। मौके पर पंकज सिंह, सुभाष नाग सुभाष राय, टुनटुन बैरा, जोमा मंडल, अरुण यादव, कमलेश केलेंका, मिट्ठू केलेंका, सोनू सेन, दिनेश भालोटिया, वरुण कापरी, सौरभ यादव, प्रेम यादव, अमित सिंह, पप्पू महाराणा, राजेश कुंवर, अर्जुन साह, निप्पू साह, सुभाष साह, दीपक साह, मुन्ना दुबे, मुन्ना बैरा, सुरेश भालोटिया, पवन भालोटिया, पिंटू सिंह, राहुल सेन, पप्पू महाराणा, दिनेश भालोटिया, टुनटुन बैरा, घनश्याम ठाकुर आदि मौजूद थे।
तैयारी पूर्ण बारापलासी में श्रीमद्भागवत कथा आज से
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/iz05