शुभेंदु अधिकारी की ममता बनर्जी की पार्टी को खुली चेतावनी

पश्चिम बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार तो यूपी की तर्ज पर चलाएंगे बुलडोजर

मिदनापुर। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो यूपी की तरह बंगाल में भी बुलडोजर चलवाएंगे। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को पूर्व मिदनापुर के कांथी में जनसभा में सत्तारुढ़ पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर मॉडल’ तत्काल न्याय’ का प्रतीक है। अगर राज्य में बीजेपी की सरकार आई तो यहां यूपी मॉडल लागू होगा। 


दिसंबर मिस्ट्री’ का हुआ खुलासा 
कांथी में रैली के दौरान सुभेंदु अधिकारी ने ‘दिसंबर मिस्ट्री’ का खुलासा किया । अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने यह नहीं कहा कि सरकार दिसंबर में गिर जाएगी। मैंने दिसंबर में तीन महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख किया। मैंने कभी नहीं कहा कि हम सरकार बदलेंगे। क्या आप चाहते हैं कि विधायक सरकार गिराएं? या फिर बीजेपी को चुनाव जीतकर सत्ता में आना चाहिए


तत्काल न्याय का प्रतीक बुलडोजर
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘बुलडोजर तत्काल न्याय के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। अगर बीजेपी चुनाव जीतकर बंगाल की सत्ता में आएगी। यहां एक राष्ट्रवादी सरकार बनाएगी। बंगाल में भी बुलडोजर वैसे ही चलेंगे जैसे उत्तर प्रदेश में चलते हैं। बता दें 2017 में यूपी में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने अपराधों के आरोपी लोगों के घरों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाए।

गिराए जाएंगे टीएमसी नेताओं के घर
बता दें कि बीजेपी नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने मंगलवार को राज्य प्रशासन से योगी से सबक लेने की बात कही थी। पॉल ने कहा था कि तृणमूल के जिन नेताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अवैध रूप से लाभ उठाने मिला है। उन सबके घर गिराए जाएंगे। बता दें कि हाल में सर्वें के दौरान पता चला है कि जिनके पास मकान है उन्हें भी फिर से घर दिए गए हैं। आवास योजना के तहत जमकर धांधली की गई है।


राजनीति कर रही बीजेपी
पूर्वी मिदनापुर में एक तृणमूल नेता ने कहा भाजपा पंचायत चुनावों से पहले बंगाल में सत्तारूढ़ व्यवस्था के खिलाफ शिकायतों को भुनाने की कोशिश कर रही है। सुवेंदु का रोना लोकतंत्र के प्रति उनकी हताशा और अनादर को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि जो लोग पुरानी पीढ़ी का सम्मान नहीं करते वे आगे बढ़ने में विफल रहते
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sx5i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *