रक्सौल विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई श्रीमती खुशबू दयाल

 रक्सौल बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल की धर्मपत्नी श्रीमती खुशबू दयाल बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के “नेता बनों नेता” चुनो चुनावी समर में रक्सौल युवा कांग्रेस की विधान सभा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई है  जो पूर्व में रक्सौल नगरपरिषद वार्ड संख्या 18 की सर्वाधिक मतों से 2017 में नगर पार्षद निर्वाचित हुई थी जिनके पति प्रोफेसर अखिलेश दयाल विगत 18 सालों से कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई से 2005 में खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी जो रक्सौल युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश सचिव और बिहार युवा कांग्रेस के चुनावों में पुरे प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजई बनकर प्रदेश महासचिव 2018 में निर्वाचित हुए लगभग झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के अनेकों विधानसभा चुनावों में पर्यवेक्षक के रुप में कार्य किया है। लेकिन अबकी बार युवा कांग्रेस के चुनावी समर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती खुशबू दयाल को रक्सौल विधानसभा अध्यक्ष के रुप में निर्विरोध निर्वाचित कराया है।   रक्सौल विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती खुशबू दयाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाना ही मेरी पहली प्राथमिकता है आज देश में महंगाई, बेरोजगारी,चरम सीमा पर है जब देश हित की बात विपक्षी पार्टियां करती है तो तानाशाही सरकार सीबीआई और ईडी का भय दिखाकर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश करता है जो विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में अंग्रेजी हुकूमत से भी अधिक तानाशाही रवैया है। बहुत जल्द रक्सौल युवा कांग्रेस के सभी नई कमिटियों का विस्तार किया जाएगा की आने वाले 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब दिया जा सके। श्रीमती दयाल ने कहा कि पार्टी का एकमात्र उद्देश्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  पूर्व अध्यक्ष छात्र, नौजवान, किसान, मजदूरों की आवाज विपक्षी दलों की ताकत  श्री राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके।   निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीबी, राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्वारु, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुमार रोहित, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, पूर्व अध्यक्ष गुंजन पटेल, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम,उपाध्यक्ष मंजीत आनंद साहू , पूर्वी चम्पारण के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ल,पूर्वी चम्पारण युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव, सहित लोगों बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।   रक्सौल कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी, आदापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष लालबाबू सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी महेश गिरी, शिवपूजन प्रसाद,ई.भरत प्रसाद, सर्वोत्तम गिरि, शकील अहमद, अनिल दूबे,हफीज अंसारी, पूर्व प्रमुख महम्द असलम, अनिल सर्राफ, ईश्वर चन्द्र प्रसाद,देवेश दत्ता त्रिपाठी,मनोज कुमार, अतआऊर रहमान, अब्दुल हाफिज, रामगढवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय पांडे, आदापुर प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, सहित अनेकों लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c1sk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *