पुलिस की नाक के नीचे हो रही कोयले की तस्करी:हरेंद्र

5

बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो स्थित एक पैट्रोल पम्प के पीछे हो रही थी अवैध कोयले की तस्करी।इसकी  भनक लगते ही ग्रामीणों ने कोयले के तस्करी की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। जिसके बाद बगोदर थाना पुलिस ने कोयले को जब्त कर लिया है।वहीं तिरला पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि फारुख अंसारी ने कहा कि हम लोगों ने जब बाइक में कोयला ले जाते हुए देखा तो युवक से पूछे कि कोयला कहां से ला रहा है, उसने बताया कि पेट्रोल पंप के पीछे में बहुत कोयला पड़ा हुआ है,जिसके बाद हमलोग  देखने के लिए आए तो यहां पर बोरियों में भरा हुआ कोयला पडा देख बगोदर पुलिस को इसकी सूचना दिया। जिसके बाद बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि ग्रामीणों और पुलिस में कहासुनी होने लगी, जिसके बाद एक युवक से भी ग्रामीण  उलझ पड़े और तू तू मैं मैं होने लगी। सूचना मिलते ही बगोदर के उपप्रमुख हरेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और आला अधिकारी को भी अवैध कोयला की जानकारी दे दी। उपप्रमुख ने कहा कि बगोदर क्षेत्र में लगातार कोयले की तस्करी हो रही है और ग्रामीणो के द्वारा अवैध कोयले के संबंध में पुलिस को सूचना दी जाती है,लेकिन इसके बावजूद भी बगोदर पुलिस मौन है और जो काम पुलिस को करना चाहिए वह अब ग्रामीण व जनप्रतिनिधि के द्वारा किया जा  रहा है।कहा कि इससे यही लगता है कि पुलिस की मिली भगत से  अवैध कोयले का गोरख कारोबार चल है। वहीं उपप्रमुख श्री सिंह ने आगे कहा कि ग्रामीणों की मांग है कि इसके संबंध में नामजद मामला दर्ज की जाय।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/10ju

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *