रानीश्वर के आसनबनी में निकला नाग,

रानीश्वर के आसनबनी में निकला नाग, ग्रामीणों पूजा के लिये उमड़े

दुमका। प्रखंड के आसनबनी हटिया परिसर में बुधवार को नाग देवता के प्रकट होने पर ग्रामीणों बीच खलबली मच गया। विधि विधान से पूजा किया गया। लोगों ने साक्षात नाग रूप देखकर पूजा शुरू कर दिया। हिन्दू समुदाय के लोगों ने भोलेनाथ के साक्षात रूप मानकर पूजा पाठ किया। यहां सटे हुए दो जगह पर नाग देवता निकला था। गांव में नाग निकलने वाले स्थान पर दरअसल नाग के रूप मशरूम उगा जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बना गया।

यह मशरूम लगभग 8 से 9 इंच लंबा है एवं हूबहू नाग का आकार में बना हुआ है। हिन्दू समुदाय के लोगांे ने नाग देवता मानकर मशरूम पर सिंदूर लगाकर लाल रंग का कपड़ा मशरूम के समीप रखकर फूल माला एवं अगरबत्ती जलाकर पूजा पाठ किया है। लोगो ने दक्षिणा के रूप में रुपये दान करना शुरू कर दिया है। यह खबर प्रखंड में चर्चा का बाजार बना हुआ है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9pq3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *