समाजसेवी हीरा पंडित ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

हमारा उद्देश्य और लक्ष्य हर जरूरतमंद को संकट के समय  उनकी मदद करना : हीरा पंडित 

IMG-20221226-WA0033
देवघर। देवघर में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी अरविंद पंडित उर्फ हीरा दा ने देवघर की गलियों में घूम घूम कर जरूरतमंदों, असहायों, व गरीबों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया। समाजसेवी हीरा पंडित ने मंदिर के तीनों गेट, बुधराम लेन सहित कई इलाकों में वृद्ध, असहाय, विधवा, निराश्रित, दिव्यांग, आदि सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया।
मौके पर समाजसेवी हीरा दा ने कहा कि निराश्रित कमजोर वृद्ध विधवा दिव्यांग आदि जरूरतमंदों की सेवा करना मेरा प्रथम दायित्व है। प्रत्येक सामर्थ्य मानव को जरूरतमंदों, असहायों, व गरीबों की मदद करनी चाहिए। मानव जीवन में कर्म ही महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य और लक्ष्य है हर जरूरतमंद को संकट समस्या आने पर उनकी मदद हो, यही हमारा संकल्प है। हीरा दा ने कहा कि मानव जीवन में निस्वार्थ भाव से की गई सेवा कभी व्यर्थ नहीं होती।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/67ip

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *