शिकारीपाड़ा ब्लाक मैदान में धूमधाम के साथ मनाया गया सोहराय पर्व

0a0c34ab-d4ff-4594-aeaf-3f3fa517564b
b04a5410-6225-4a7e-8119-7c3673e9636f
c9023d6b-64f8-4c00-973a-c69926c46064

शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा ब्लॉक मैदान में युवा संघ द्वारा आज प्रखंड स्तरीय सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष जोएस बेसरा, पश्चिमी जिला परिषद प्रकाश हांसदा थे, इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासियों का बहुत बड़ा पर्व माना जाता है यह पर्व भाई-बहन  और गाय बैल से मिला जुला पर्व है  हमें अपनी संस्कृति और भाषा को बचाए रखना है   हमें अपने आदिवासी संस्कृति के  नाचने गाने  में शर्मिंदा नहीं होना चाहिए , साथ साथ  अपने बच्चों को शिक्षा भी देना  है। जिला परिषद सदस्य प्रकाश हांसदा ने कहा अभी डिजिटल दुनिया में सभी बेटा बेटी कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ लिख रहे हैं लेकिन  उसके साथ साथ अपना संथाली भाषा भी इसी के माध्यम से बोलना  सीखें और अपना संस्कृति का पहचान पंछी पड़हाट पहनकर अपना संस्कृति को बचाएं ,पंछी पड़ा पहनकर बाजार में घूमने से  आदिवासियों कि पहचान होती है  और देख कर बड़ा अच्छा लगता है कि अभी भी हमारा  संस्कृति जीवित है और यह हमेशा बरकरार रहना चाहिए।  सोहराय मिलन समारोह में युवा संघ शिकारीपाड़ा अध्यक्ष दुलाल बेसरा, सचिव करण मुर्मू, संयोजक चांदो बास्की, मनोज मुर्मू, प्रधान हसदा, सावन सोरेन, सोकोल मुर्मू, डेविड सोरेन, अविनाश हंसदा ब्रेतियूस, हेंब्रम,शिवधन हेमबरम, मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/udy5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *