एक करोड़ की सुपारी देकर बेटे ने कराई अपने बुर्जुग कारोबारी पिता की हत्या

IMG_20230301_075701
IMG_20230301_075626

बेंगलुरु। पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला कर्नाटक से सामने आया है। जहां बेटे ने पिता की हत्या सुपारी देकर कॉन्ट्रैक्ट किलरों से करवा दी। बेंगलुरु पुलिस ने 13 फरवरी को हुई हत्या के इस मामले का अब खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार बेटे ने एक करोड़ की सुपारी देकर पिता की हत्या करवाई। पुलिस ने आरोपी बेटे और मर्डर में शामिल दो कॉन्ट्रैक्ट किलरों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को नारायणस्वामी नामक एक व्यक्ति की हत्या उनके पार्किंग में कर दी गई थी। नारायणस्वामी 71 वर्ष के थे। उनकी हत्या की जानकारी मिलने पर छानबीन में जुटी कर्नाटक पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने नाराणणस्वामी के बेटे मणिकांत और दो कॉन्ट्रैक्ट किलर टी. आदर्श और शिवकुमार को गिरफ्तार किया है।
कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने बेंगलुरु में 71 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। साथ ही पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में उसके बेटे और दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि पीड़ित के बेटे मणिकांत ने अपने पिता की हत्या के लिए हत्यारों को एक करोड़ रुपये की सुपारी दी थी। दो अन्य आरोपियों की पहचान टी. आदर्श और शिवकुमार के रूप में हुई है। पीड़ित नारायणस्वामी की 13 फरवरी को उनके अपार्टमेंट की पार्किंग में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि उन्हें मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका पर भी संदेह है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने मणिकांत की दूसरी पत्नी का पक्ष लेते हुए उसके नाम अपनी संपत्ति करने का फैसला किया था। इस बात से निराश होकर बेटे मणिकांत ने अपने पिता को मारने का फैसला किया। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cczh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *