गोड्डा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने महागामा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। मौके पर महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस पदाधिकारी को लंबित कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन अविलंब करने तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया।एसपी श्री मीणा ने निरीक्षण से संबंधित पंजियों का अवलोकन कर उसमें पाए गए कमियों का निराकरण करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा आम नागरिकों के शिकायत पत्रों का अविलंब निष्पादित करने, असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। आगामी होली एवं शबे-बरात पर्व को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।