गोड्डा। आपराधिक घटनाओं का त्वरित गति से निष्पादन करने एवं अपराधियों को जेल की सलाखों के अंदर भेजने की दिशा में मुस्तैदी से कार्य करने वाले जिले के पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा अपनी टीम के अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के प्रति काफी संवेदनशील रहते हैं। पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सहृदय बने रहने वाले पुलिस कप्तान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को समय-समय पर सम्मानित भी करते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वैसे पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विधि-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किए थे। उन्हें प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।