एससी/एसटी केस से जुड़े मामले को लेकर एसपी ने किया पूछताछ 

IMG-20230118-WA0100
मधुपुर । देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट एससी/एसटी केस से जुड़े मामले को लेकर मधुपुर थाना क्षेत्र व करौं थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से पुलिस कप्तान ने केस को लेकर पूछताछ की। मौके पर एसपी ने बताया कि कुछ केस में जांच होना बाकी है।कुछ केस कंप्लीट हो गई है। जो केस बाकी है उस पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं थाने में पड़े बाइक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कुछ बाइक तो लावारिस है कुछ केस में है और कुछ बरामदगी हुई है जो बरामद गाड़ी है उसे मालिक खुद लेकर जाए।कहा जो केस में है केस डिस्पोजल के बाद ही उसको डिस्पोज कर सकते हैं।कहा जो लावारिस वाहन है उसके नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं उन्होंने मधुपुर की ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में कहा,यहां यातायात की समस्या है जो लगातार आती रहती है जब भी कोई त्यौहार होता है और अतिरिक्त पुलिस आती है तो यहां यातायात के लिए लगाया जाता है।पिछले कुछ दिनों में यहां सड़क पर कुछ कार्य हो रहा था जिसके कारण यातायात की समस्या हुई कहा ट्रैफिक की समस्या से निजात पाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान मौके पर एसडीपीओ विनोद रवानी, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राम दयाल मुंडा आदि मौजूद थे।‌
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f75q

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *