मधुपुर। जिले के पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट ने सोमवार को मधुपुर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने शहर के डालमिया चौक, भगत सिंह चौक, गांधी चौक, रामचंद्र हटिया बाजार समेत शहर के प्रमुख मार्गों का यातायात व्यवस्था की जानकारी ली । उन्होंने नगर परिषद के द्वारा बनाए गए शहर में वन वे और नो इंट्री व्यवस्था की जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी सा एसडीओ आशीष अग्रवाल से लिया और आवश्यक निर्देश दिया । शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति पर विचार विमर्श के बाद जिला से अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की बात कही गई । उन्होंने वर्तमान में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए वन वे ट्रैफिक का नियमों का पालन करने का अपील शहरवासियों से किया । उन्होंने कहा कि शहर कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा । मौके पर हेड क्वार्टर डीएसपी आलोक रंजन,पुलिस इंस्पेक्टर इंचार्ज रामदयाल मुंडा अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, एसआई शौकत खान, अब्दुल कलाम आदि मौजूद थे। बता देगी जिले के पुलिस अधीक्षक के आगमन की सूचना पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा शहर के गांधी चौक डालमिया चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jz3s