पाकुड़। उपायुक्त वरूण रंजन के निर्देशानुसार पाकुड़ जिलान्तर्गत सोना सोबरन घोती साड़ी वितरण योजना के तहत लंबित वस्त्र वितरण, राशनकार्ड में आधार सिडिंग एवं मोबाईल सिडिंग का कार्य शिथिल रहने के कारण जन वितरण प्रणाली विक्रेता के स्तर पर विशेष कैम्प आयोजन कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निदेश दिया गया। उक्त निर्देश के आलोक में संलग्न सूची के अनुसार जन वितरण प्रणाली विक्रेतावार कैम्प का आयोजन किया जाना है, जिसमें लंबित सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, आधार सिडिंग एवं मोबाईल सिडिंग से संबंधित मामले प्रदर्शित हो रहे है। सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान पर आगामी 27.12.2022 को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। उक्त कैम्प के लिए सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे एवं सभी कार्डधारियों का लंबित आधार सिडिंग एवं मोबाईल सिडिंग तथा धोती साड़ी का वितरण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही नये हरा राशन कार्ड के लिए विभाग से 50000 रिक्तियाँ प्राप्त हुई है, इसमें सभी छुटे हुए योग्य परिवारों एवं सदस्यों को आच्छादित किया जाना है। इसके लिए सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान पर आगामी 28.12.2022 को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प में सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी छुटे हुए परिवारों एवं सदस्यों का आच्छादित करना सुनिश्चित करेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/m34e