राशन कार्ड में नाम जोड़ने हेतु विशेष कैंप का किया गया आयोजन

3

उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार सदर प्रखण्ड अन्तर्गत घासीपुर पंचायत के कुरूमपहाड़ी में राशनकार्ड में नाम जोड़ने आदि के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा द्वारा एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने हेतु 50, आधार सीडिंग 04, अन्य प्रखण्डों से संबंधित 04 आवेदन प्राप्त हुऐ, शेष 06 का पूर्व से कार्ड बना हुआ है। प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन नियमानुसार किया जा रहा है। साथ ही रामपुर पंचायत के पंजनबोना गॉव में पेंशन के लिए एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित 05 आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है । जिसका जाँच कर नियमानुसार स्वीकृति प्रदान किया जायेगा।विदित हो कि कुछ दिन पहले उप विकास आयुक्त, दुमका द्वारा सदर प्रखण्ड अन्तर्गत घासीपुर पंचायत और रामपुर पंचायत के योजनाओं का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कुछ ग्रामीण महिलाओं ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा पेंशन से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया था। इस विशेष कैम्प में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, ऑपरेटर आदि उपस्थित थे। 


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8pmw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *